अपराध

देवास में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 100 पाव देशी शराब और 48 केन बीयर जब्त

Ravi kumre · City News 24

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने 25 अगस्त को कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।

आबकारी वृत्त (स) क्षेत्र में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उज्जैन बायपास से कमलानगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर आबकारी टीम ने एक दोपहिया वाहन की जांच की।

पूरी खबर पढ़ें →