ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
13 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

देवास में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 100 पाव देशी शराब और 48 केन बीयर जब्त

देवास में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 100 पाव देशी शराब और 48 केन बीयर जब्त
देवास में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, 100 पाव देशी शराब और 48 केन बीयर जब्त — अपराध | City News 24

देवास, 27 अगस्त 2026। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने 25 अगस्त को कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन से बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की।

आबकारी वृत्त (स) क्षेत्र में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उज्जैन बायपास से कमलानगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर आबकारी टीम ने एक दोपहिया वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन से 100 पाव मसाला देशी मदिरा, 100 पाव देशी प्लेन मदिरा और 48 केन बीयर बरामद की गई।

विभाग के अनुसार जब्त मदिरा की कुल मात्रा 60 बल्क लीटर है। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 25,220 रुपये तथा दोपहिया वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 65 हजार रुपये बताया गया है। इस तरह कार्रवाई में वाहन सहित कुल करीब 90 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी एवं दीपक धुरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश, सुरेंद्र वरसी एवं बालकृष्ण जायसवाल तथा आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता एवं सविता शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें