श्रावस्ती में श्रीलंका के 105 बौद्ध श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भिक्षु सुमेधा महाथेरो ने बताया मध्यम मार्ग का महत्व
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को श्रीलंका से पहुंचे 105 सदस्यीय बौद्ध श्रद्धालुओं के दल ने भगवान बुद्ध के पवित्र स्थलों के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में आए श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गंध कुटी में विशेष पूजा की।