पुलिस के अनुसार, कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति प्रशांत यादव को संबोधित करते हुए शक के कारण जिंदगी खत्म करने की बात लिखे जाने की जानकारी सामने आई है।
नोट में यह भी लिखा बताया जा रहा है कि इसमें पति की कोई गलती नहीं है।
वहीं, सुकृति के पिता और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।