ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
1 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

11 महीने पहले हुई शादी, 24 वर्षीय महिला की मौत से मचा हड़कंप

11 महीने पहले हुई शादी, 24 वर्षीय महिला की मौत से मचा हड़कंप
11 महीने पहले हुई शादी, 24 वर्षीय महिला की मौत से मचा हड़कंप — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

11 महीने पहले हुई शादी, 24 वर्षीय महिला की मौत से मचा हड़कंप — सुसाइड नोट में पति के शक का जिक्र, मायके पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल शिक्षक की 24 वर्षीय पत्नी सुकृति यादव की मौत का मामला सामने आया है। सुकृति की शादी को करीब 11 महीने ही हुए थे।

पुलिस के अनुसार, कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पति प्रशांत यादव को संबोधित करते हुए शक के कारण जिंदगी खत्म करने की बात लिखे जाने की जानकारी सामने आई है। नोट में यह भी लिखा बताया जा रहा है कि इसमें पति की कोई गलती नहीं है।

वहीं, सुकृति के पिता और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।

प्रशांत यादव (26) गोविंदगढ़ स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं और घटना के समय छुट्टी पर घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि सुकृति की बहन अंजलि की शादी भी इसी परिवार में प्रशांत के भाई से हुई है।

मथुरा गेट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और मायके पक्ष के आरोपों, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें