16 लाख 80 हजार रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में सर्विलांस सेल बदायूं एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के कुल 112 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं।