बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 112 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे

16 लाख 80 हजार रुपये कीमत के मोबाइल बरामद, अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में सर्विलांस सेल बदायूं एवं विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल तथा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के कुल 112 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 16 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। बुधवार, 4 नवंबर 2026 को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने बदायूं पुलिस एवं सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर यह सफलता प्राप्त की।थानावार मोबाइल बरामदगी का विवरण थाना साइबर क्राइम से 7, बिनावर से 3, हजरतपुर से 1, मूसाझाग से 1, सहसवान से 7, फैजगंज बेहटा से 2, कादरचौक से 3, उघैती से 3, जरीफनगर से 14, बिसौली से 6, सिविल लाइन से 25, मुजरिया से 1, कुंवरगांव से 4, बिल्सी से 1, उसावां से 3, अलापुर से 11, वजीरगंज से 1, उझानी से 5, इस्लामनगर से 7 तथा कोतवाली से 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र सिंह, प्रभारी स्वाट टीम मय टीम तथा निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बदायूं पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।









