गांवों में अवैध शराब की बिक्री से परेशान करीब 10 से 12 गांवों की महिलाएं मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं।
महिलाओं ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच बनाई और जमकर नारेबाजी करते हुए अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।
महिलाओं का आरोप है कि गांवों में किराना दुकानों और टपरियों तक पर कच्ची और पक्की शराब खुलेआम बेची जा रही है, जिससे कई परिवारों का माहौल खराब हो रहा है।