खबर जिला बरेली की 121 विधानसभा नवाबगंज से है, जहां नए पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
पुल पर जगह-जगह सड़क खराब होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लवेरा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अच्छा खासा टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो फिर सड़क और पुल की मरम्मत समय पर क्यों नहीं कराई जा रही?