ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
121 विधानसभा नवाबगंज का देखिए कितना अच्छा विकास। विकास देखकर आप रह जाएंगे दंग। जनता पूछता है गड्ढे में पुल या पल में गड्ढे कब होगा समस्या का समाधान।

खबर जिला बरेली की 121 विधानसभा नवाबगंज से है, जहां नए पुल पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। पुल पर जगह-जगह सड़क खराब होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लवेरा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अच्छा खासा टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो फिर सड़क और पुल की मरम्मत समय पर क्यों नहीं कराई जा रही? स्थानीय जनता का कहना है कि टोल के नाम पर लगातार पैसा लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर केवल गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल की सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। अब देखना होगा कि 121 विधानसभा नवाबगंज का प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं।
संबंधित ख़बरें

उन्नाव औरास क्षेत्र के गेरूवा गांव में स्थित ककोर बाबा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ चर्म रोग से मुक्ति की है
ब्रेकिंग न्यूज़·2

उन्नाव में बजरंग दल सेना की बैठक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जी श्री नीतू सेंगर जी
ब्रेकिंग न्यूज़·21

बदायूं :लापता दो छात्राओं को पुलिस ने अलीगढ़ से सकुशल बरामद किया
ब्रेकिंग न्यूज़·0








