अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा।
देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव भायला में बिजली की समस्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सपा नेता कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में देवबंद-नानौता मार्ग पर जाम लगा दिया।
करीब 13 घंटे तक चले जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।