ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

देवबंद में 13 घंटे तक सड़क पर संग्राम, बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने देवबंद-नानौता मार्ग किया जाम

देवबंद में 13 घंटे तक सड़क पर संग्राम, बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने देवबंद-नानौता मार्ग किया जाम
देवबंद में 13 घंटे तक सड़क पर संग्राम, बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने देवबंद-नानौता मार्ग किया जाम — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव भायला में बिजली की समस्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सपा नेता कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में देवबंद-नानौता मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 13 घंटे तक चले जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग और सरकार के प्रति भारी नाराजगी बनी हुई थी। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

जाम की सूचना मिलते ही देवबंद के सीओ अमित कुमार तथा पुलिस अधिकारी कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात तक प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता चलती रही, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका।

शनिवार सुबह भी ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। करीब सात बजे सीओ अमित कुमार दोबारा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान माहौल एक बार फिर गर्म हो गया। सपा नेता कार्तिकेय राणा और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने विद्युत कटौती को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

सपा नेता कार्तिकेय राणा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विद्युत कटौती के कारण लोग परेशान हैं और शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने के बजाय उसकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

करीब 13 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद सुबह लगभग 8:40 बजे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी। अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और देवबंद-नानौता मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

लंबे समय तक चले इस जाम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर पनप रहे आक्रोश को सामने ला दिया। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन के आश्वासन पर है कि बिजली आपूर्ति वास्तव में कितनी सुचारू हो पाती है।

Vipin Kumar
Vipin Kumar
Disstrict Reporter · City News 24
charthawal, Muzaffarnagar, UP- 251311
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें