जारी स्थानांतरण सूची में हरदोई जिले में भी अधिकारियों की तैनाती और स्थानांतरण को लेकर बदलाव किया गया है।
जिले में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों को गैर-जनपद भेजा गया है, जबकि दो नए पुलिस उपाधीक्षकों को हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में तैनात पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष तिवारी को हरदोई भेजा गया है।