हरदोई रुपी पुलिस में बड़ा फेर बदलाव 144 डिप्टी एसपी के तबादले हरदोई को मिले दो नए सिओ

आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को मिली हरदोई में नई तैनाती, शाहजहांपुर और उन्नाव भेजे गए जिले में तैनात दो क्षेत्राधिकारी
हरदोई उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए शासन ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी/सीओ) के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में हरदोई जिले में भी अधिकारियों की तैनाती और स्थानांतरण को लेकर बदलाव किया गया है। जिले में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों को गैर-जनपद भेजा गया है, जबकि दो नए पुलिस उपाधीक्षकों को हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में तैनात पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष तिवारी को हरदोई भेजा गया है। वहीं, बिजनौर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजेश सिंह की भी नई तैनाती हरदोई जनपद में की गई है।
दूसरी ओर, हरदोई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्रा का स्थानांतरण शाहजहांपुर कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह-V को हरदोई से उन्नाव भेजा गया है।
प्रदेश स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद हरदोई पुलिस विभाग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए अधिकारियों के जिले में कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से उन्हें अलग-अलग सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद जिले के क्षेत्राधिकारी स्तर पर नई व्यवस्था लागू होगी।









