यू-डायस पोर्टल पर 18,801 छात्रों का डाटा लंबित, 42 विद्यालयों को नोटिस नवंबर तक डाटा फीड नहीं हुआ तो प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई, वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता भी हो सकती है निरस्त भदोही।
यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड करने में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
जिले के 196 माध्यमिक विद्यालयों में से 42 विद्यालयों के 18,801 विद्यार्थियों का डाटा अब तक पोर्टल पर फीड नहीं हो सका है।