ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
2 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भदोही मे यू-डायस पोर्टल पर 18,801 छात्रों का डाटा लंबित, 42 विद्यालयों को नोटिस

भदोही मे यू-डायस पोर्टल पर 18,801 छात्रों का डाटा लंबित, 42 विद्यालयों को नोटिस
भदोही मे यू-डायस पोर्टल पर 18,801 छात्रों का डाटा लंबित, 42 विद्यालयों को नोटिस — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

यू-डायस पोर्टल पर 18,801 छात्रों का डाटा लंबित, 42 विद्यालयों को नोटिस

नवंबर तक डाटा फीड नहीं हुआ तो प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई, वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता भी हो सकती है निरस्त

भदोही। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड करने में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। जिले के 196 माध्यमिक विद्यालयों में से 42 विद्यालयों के 18,801 विद्यार्थियों का डाटा अब तक पोर्टल पर फीड नहीं हो सका है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने नवंबर तक शत-प्रतिशत डाटा फीड करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी भी दी गई है। शासन के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के साथ अनुदानित मदरसों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं का विवरण यू-डायस पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। आंकड़ों के अनुसार, जिले के 42 विद्यालयों में पंजीकृत 45,020 विद्यार्थियों में से अब तक केवल 26,219 का डाटा ही पोर्टल पर अपलोड किया गया है। शेष 18,801 विद्यार्थियों का विवरण दर्ज होना बाकी है। इनमें विशेष रूप से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। डीआईओएस अंशुमान ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा के भीतर डाटा फीडिंग का कार्य पूरा करना होगा, अन्यथा संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें