गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट और बीमा तिराहे से कर्मदीप चौराहे तक होंगे बड़े सड़क विकास कार्य; पार्षदों को निगरानी की जिम्मेदारी देवास।
शहर की यातायात व्यवस्था और आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले प्रमुख सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक गायत्री राजे पवार ने किया।
इस दौरान विधायक ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए।