शिविर के दौरान 63 स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर एआरटीओ सुशील कुमार ने स्कूल वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सभी की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।
वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन संचालित किए जाएं।