जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल में कमरा लेकर ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक युवती को पकड़ा है।
पुलिस ने यह कार्रवाई मेलोडी होटल के कमरा नंबर 204 में की।
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद आरोपी क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन पैसे लगाकर जुआ-सट्टा खिलाने का अवैध काम कर रहे थे।