ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर में होटल से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का खुलासा, 2 युवक और युवती गिरफ्तार

जयपुर में होटल से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का खुलासा, 2 युवक और युवती गिरफ्तार
जयपुर में होटल से ऑनलाइन जुआ-सट्टा का खुलासा, 2 युवक और युवती गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल में कमरा लेकर ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने के मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक युवती को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेलोडी होटल के कमरा नंबर 204 में की।

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद आरोपी क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन पैसे लगाकर जुआ-सट्टा खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। पुलिस पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि सट्टे के लेन-देन में बड़ी रकम शामिल थी। मौके पर करीब 6 लाख रुपये के सट्टे का हिसाब मिला, जबकि पिछले एक महीने का अनुमानित हिसाब करीब 18 लाख रुपये बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पकड़े गए लोगों की पहचान अशोक पौडेल (नेपाल निवासी), परीना गिरी (23) निवासी नेपाल और पवन वैष्णव (38) निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में बताई गई है।

पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को बरामद उपकरणों सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वैशाली नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें