थाना कादरचौक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लभारी निवासी 20 वर्षीय युवक का शव ककोड़ा के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
युवक की पहचान गिरिजेश शाक्य पुत्र सोरन शाक्य के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गिरिजेश शाक्य शाम करीब 8 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया था।
काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।