बदायूं :घर से लापता 20 वर्षीय युवक का शव ककोड़ा के जंगल में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना कादरचौक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लभारी निवासी 20 वर्षीय युवक का शव ककोड़ा के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गिरिजेश शाक्य पुत्र सोरन शाक्य के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गिरिजेश शाक्य शाम करीब 8 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता सोरन शाक्य ने थाना कादरचौक पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।बताया जा रहा है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुबह कादरबाड़ी गांव के आसपास युवक की लोकेशन मिल रही थी। इसके बाद परिजनों और पुलिस ने तलाश शुरू की। तलाश के दौरान युवक का शव ककोड़ा के जंगल में मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बलरामपुर : तुलसीपुर में भीषण अग्निकांड, जूते-चप्पल की दुकान जलकर राख; लाखों का नुकसान

श्रावस्ती NH-730 पर रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की मौत







