सूचना विभाग द्वारा लगाई गई केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
रायबरेली में 23 नवम्बर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं डलमऊ महोत्सव-2026 का शुभारंभ डलमऊ स्थित वीआईपी घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती के साथ किया गया।
इस अवसर पर बनारस से आई विशेष मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विशाल एवं भव्य गंगा आरती संपन्न कराई गई।