ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
23 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अध्यात्म3 मिनट पढ़ें

रायबरेली में मां गंगा की भव्य आरती के साथ प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं डलमऊ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

सूचना विभाग द्वारा लगाई गई केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

रायबरेली में मां गंगा की भव्य आरती के साथ प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं डलमऊ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग द्वारा लगाई गई केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन — अध्यात्म | City News 24

रायबरेली में 23 नवम्बर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं डलमऊ महोत्सव-2026 का शुभारंभ डलमऊ स्थित वीआईपी घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मनोज कुमार पाण्डेय, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग दिनेश प्रताप सिंह,विधायक सलोन अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती में सहभागिता की तथा मेले एवं महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बनारस से आई विशेष मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ विशाल एवं भव्य गंगा आरती संपन्न कराई गई। गंगा आरती के दौरान पूरा घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। भागीरथी गेस्ट हाउस डलमऊ के सामने स्थित मैदान में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेला/महोत्सव का फीता काटकर शुभारम्भ किया, इसके पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित की गई उपलब्धियों एवं कीर्तिमानों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न स्टालों का अवलोकन करें तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक हैं। डलमऊ की पावन धरती पर कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य गंगा आरती का हिस्सा बनना हम सभी के लिए सौभाग्य एवं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत की जीवनधारा हैं। डलमऊ का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है। उन्होंने मां गंगा से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए जनपदवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं डलमऊ महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न जनपदों से आए कारीगरों एवं उद्यमियों द्वारा निर्मित खादी, ऊनी एवं रेशमी वस्त्र, पॉली वस्त्र, हर्बल उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ, शुद्ध मसाले, अचार, पापड़, मुरब्बे, कालीन एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव में सूचना विभाग तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, लोककला एवं लोकसंस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानंद गिरी जी महराज बड़ा मठ डलमऊ की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, उप जिलाधिकारी डलमऊ श्याममणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिकन्द्रादित्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें