मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी, मॉक वोट डालकर वीवीपैट पर्ची से कर सकेंगे मत की पुष्टि हरदोई आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं ईवीएम के जरिए मॉक मतदान किया और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को परखा।