हरदोई विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज डीएम ने एवं व पद प्रदर्शन केंद्र का किया शुभारंभ

मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी, मॉक वोट डालकर वीवीपैट पर्ची से कर सकेंगे मत की पुष्टि
हरदोई आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम-वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं ईवीएम के जरिए मॉक मतदान किया और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल की जानकारी देना तथा मतदान प्रक्रिया को लेकर उनके मन में मौजूद शंकाओं और भ्रम को दूर करना है। डीएम ने बताया कि प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर कोई भी मतदाता स्वयं मॉक वोट डाल सकता है और वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची के माध्यम से अपने मतदान की पुष्टि कर सकता है। केंद्र पर तैनात प्रशिक्षित कर्मचारी मतदाताओं को मशीनों के संचालन की जानकारी देंगे। इसके साथ ही तहसील, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों से अपील की कि वे प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचकर मतदान की पूरी प्रक्रिया को समझें और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सुरक्षा इंतजाम और अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







