हरदोई में जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना जागरूकता अभियान
हरदोई : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना सुविधा के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को जनगणना के दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।