विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर भदोही से 48 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित, दी गई भावभीनी विदाई भदोही।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत भदोही से विभिन्न जनपदों में भेजे गए 48 पुलिस अधिकारियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई।
इनमें दो पुलिस उपाधीक्षक, 19 निरीक्षक और 27 उपनिरीक्षक शामिल हैं।