ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
25 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भदोही मे विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर भदोही से 48 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित, दी गई भावभीनी विदाई

भदोही  मे विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर भदोही से 48 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित, दी गई भावभीनी विदाई
भदोही मे विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर भदोही से 48 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित, दी गई भावभीनी विदाई — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर भदोही से 48 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित, दी गई भावभीनी विदाई

भदोही। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत भदोही से विभिन्न जनपदों में भेजे गए 48 पुलिस अधिकारियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। इनमें दो पुलिस उपाधीक्षक, 19 निरीक्षक और 27 उपनिरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों का स्थानांतरण मथुरा, गोरखपुर, मीरजापुर और सोनभद्र जनपदों में किया गया है। पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने स्थानांतरित अधिकारियों को फूल-माला पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नए तैनाती स्थल पर बेहतर कार्य करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित पुलिस उपाधीक्षकों में चमन सिंह चावड़ा को मथुरा और धीरेंद्र सिंह को गोरखपुर भेजा गया है। वहीं 19 निरीक्षकों में राम ध्यान, राम बहादुर, मदन लाल, मनोज कुमार, श्याम बहादुर यादव, बृजेश सिंह, प्रवीण कुमार राय, गोपाल जी यादव, नागेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत, सेतांशु शेखर पंकज और संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल हैं। इसी क्रम में 27 उपनिरीक्षकों में श्याम जी यादव, रामधनी सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, चंद्रमा राम, धीरज सिंह, बृजेश कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, सुनील कुमार मिश्र, वीरेंद्र यादव, मुहम्मद शमशाद खां, मेराज अहमद, मनोज कुमार राय और विष्णुकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण हुआ है। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें