इसी क्रम में तहसील औराई के खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कॉलेज के सामने जनजागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर जनगणना में जनभागीदारी का संदेश दिया।
रैली का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।