ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भदोही मे जनगणना-2027 : स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए खमरिया में निकाली गई भव्य रैली

भदोही  मे जनगणना-2027 : स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए खमरिया में निकाली गई भव्य रैली
भदोही मे जनगणना-2027 : स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए खमरिया में निकाली गई भव्य रैली — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही मे जनगणना-2027 : स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए खमरिया में निकाली गई भव्य रैली

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने आमजन को किया जागरूक*

आज16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार एवं मकान का विवरण; 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक संत रविदास नगर भदोही 15 नवंबर 2026 भारत की जनगणना-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन तथा जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील औराई के खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कॉलेज के सामने जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर जनगणना में जनभागीदारी का संदेश दिया। रैली का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिला जनगणना अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को जनगणना-2027 के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया एवं निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी गई। बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कल 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित होगा। इस अवधि में नागरिक स्व-गणना पोर्टल (http://se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा, ताकि घर-घर गणना के दौरान प्रगणक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इसके उपरांत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण संकलित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना की प्रक्रिया अवश्य पूरी करें तथा घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता संबंधी बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से आमजन को जनगणना में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक परिवार तक जनगणना-2027 की जानकारी पहुंचाना तथा स्व-गणना प्रक्रिया को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना है। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से विशेष अपील की है कि आज 16 नवंबर से प्रारंभ हो रहे स्व-गणना अभियान में स्वयं ऑनलाइन भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। अतः प्रत्येक नागरिक सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

सही गणना, सशक्त भारत; जनगणना में भागीदारी, विकास की जिम्मेदारी।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें