हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए।
सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया।
शेष घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने परिजनों के साथ घर लौट गए।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरेठा गांव के श्रद्धालु विजयादशमी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां रतनगढ़ के दर्शन करने आए थे।