अजनास रोड पर बैलगाड़ी रोककर मारपीट करने और बैल व नकदी लूटने के मामले का खातेगांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दो बैल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।