ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
10 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

बैलगाड़ी और नकदी लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बैलगाड़ी और नकदी लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बैलगाड़ी और नकदी लूट का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार — अपराध | City News 24

खातेगांव। अजनास रोड पर बैलगाड़ी रोककर मारपीट करने और बैल व नकदी लूटने के मामले का खातेगांव पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए दो बैल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी संतोष पिता झापु मोरे, निवासी ग्राम सिरपुर, तहसील हरसूद, जिला खंडवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजनास रोड स्थित पटेल ढाबे के पास चार अज्ञात लोगों ने उसकी बैलगाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने बैलगाड़ी में बंधे दो बैल, उसका आधार कार्ड और जेब में रखे एक हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 618/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोद ने लूटी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी ने पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को चार संदिग्धों के संबंध में जानकारी मिली। इसी आधार पर 24 अगस्त को नयापुरा बजगांव में दबिश दी गई। पुलिस को देखकर भाग रहे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शिवप्रसाद पिता मांगीलाल, उम्र 55 वर्ष और गणेश पिता रामप्रसाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी नयापुरा बजगांव, थाना खातेगांव बताए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों विकास पिता रमेश और परवेज पिता जगदीश के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए दोनों बैल बरामद कर लिए।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं फरार आरोपी विकास पिता रमेश जाती गोंड और परवेस पिता जगदीश गोंड की तलाश जारी है।

बरामदगी

  • दो बैल, कुल कीमत करीब ₹81,000

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिवप्रसाद पिता मांगीलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी नयापुरा बजगांव।
  2. गणेश पिता रामप्रसाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी नयापुरा बजगांव।

सराहनीय योगदान

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सहायक उपनिरीक्षक जगन्नाथ चावड़े, सउनि रमेश मुनिया, प्रधान आरक्षक कपिल जाट, आरक्षक रिंकु तथा साइबर सेल के आरक्षक सोनू का सराहनीय योगदान रहा।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें