गिरवां थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है।
पुलिस ने इस मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैट्रियां बरामद कर ली हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को पीड़ित योगेंद्र ने गिरवां थाने में तहरीर दी थी कि पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से अज्ञात चोर बैट्री चुरा ले गए हैं।