ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

बांदा: पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी का 24 घंटे मे खुलासा, 4 गिरफ्तार

बांदा: पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी का 24 घंटे मे खुलासा, 4 गिरफ्तार
बांदा: पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी का 24 घंटे मे खुलासा, 4 गिरफ्तार — अपराध | City News 24

बांदा। गिरवां थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से बैट्री चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दोनों बैट्रियां बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को पीड़ित योगेंद्र ने गिरवां थाने में तहरीर दी थी कि पंचायत भवन की ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी से अज्ञात चोर बैट्री चुरा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दम्मापुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने अमित कुमार, शनी कुमार, सागर कुमार और सोहन (सभी निवासी बरईमानपुर शेरपुर) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की गई दोनों ई-रिक्शा बैट्रियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 274/26 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गोकुलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल गौरव यादव और ऋषभ यादव शामिल रहे। 24 घंटे में चोरी का खुलासा पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाता है हालांकि, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गिरोह पहले कितनी चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और चोरी का माल किन कबाड़ियों या खरीदारों को बेचा जाता था।

Abhishek Kushwaha
Abhishek Kushwaha
Jila reporter · City News 24
Pailani Dera, Banda 210126
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें