शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देने की जिम्मेदारी भी है।
इसी भावना को केंद्र में रखते हुए ग्रेसिम उद्योग नागदा ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया।
समारोह में 25 वर्षों की समर्पित सेवा पूरी करने वाले 10 शिक्षकों को विशेष सम्मान देकर उनकी दीर्घकालीन सेवाओं को सलाम किया गया।