फर्रुखाबाद।शमसाबाद तेज तर्रार थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में मिली बड़ी कामयाबी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने रविवार को 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों में वांछित बताए गए हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के बैटरी, इन्वर्टर समेत चोरी का सामान और 2530 रुपये नकद बरामद किए हैं।