औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर बरामद कर 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी देवास।
शहर में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करने में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत लगाए गए CCTV कैमरे एक बार फिर पुलिस के लिए अहम साबित हुए।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 19 अगस्त को चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का सुराग करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद जुटाया।