अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा ट्रायल
प्रथम जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप 2026–27 के लिए जनपद झाँसी की टीम के चयन हेतु 26 अक्टूबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) से संबद्ध खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी।