मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित समारोह में 281 हिन्दू व 14 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 295 जोड़े एक दूसरे के हमसफर बन गए हैं।
सोमवार को स्थानीय पूनम लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।