ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह

*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह
*सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ: 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित समारोह में 281 हिन्दू व 14 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 295 जोड़े एक दूसरे के हमसफर बन गए हैं। सरकार द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ इस योजना अन्तर्गत नवविवाहित जोड़ों को दिया जाता है, जिसमें 21000 रुपए की उपहार सामग्री होती है, 15000 रुपए प्रति जोड़ा आयोजन में व्यय होता है और शेष 64000 रुपए की धनराशि बधु के खाते में जमा की जाती है। सोमवार को स्थानीय पूनम लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सदर विधायक महेेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि जितने भी लोगों का आज विवाह सम्पन्न हुआ है, मेरी शुभकामनाएं है कि हरिबोल महाराज की इन सभी पर कृपा बनी रहें। मैं बेटियों से कहना चाहुंगा कि अपने ससुराल में सबका मान रखना और अपने परिवार से बढ़कर उनका ख्याल रखना वहीं बेटे भी समझलें कि अपने जीवनसाथी के अलावा उनके मायके वालों को भी बरावर का सम्मान देना है, क्योंकि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आज का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और हर्ष का अवसर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आज अनेक नवविवाहित जोड़े अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। सभी नवविवाहित दंपतियों को हार्दिक बधाई एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं, साथ ही आज जिन परिवारों ने इस योजना के माध्यम से अपने बच्चों का विवाह संपन्न कराया है, उन्हें मैं पुनः बधाई देता हूं। मेरी कामना है कि सभी नवविवाहित दंपतियों का जीवन प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों के लिए विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। सभी अतिथिगणों व अधिकारियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों के ऊपर पुष्प वर्षा करके ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इनका गृहस्थ जीवन सुखमय हो। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पीडी डीआरडीए सतेन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएस रवि प्रकाश तथा ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेन्द्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखारानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें