पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर श्री राजर्षि राज, IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन “AAG” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जयपुर दक्षिण पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।