दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी।
जनपद बदायूं में योजना के तहत कुल 3,85,719 गैस कनेक्शन धारक परिवारों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में 938.45 रुपये की सब्सिडी सीधे भेजी जाएगी।