ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
3 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी
दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर, 3.85 लाख परिवारों को मिलेगी सब्सिडी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूं, 03 नवंबर। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी। जनपद बदायूं में योजना के तहत कुल 3,85,719 गैस कनेक्शन धारक परिवारों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में 938.45 रुपये की सब्सिडी सीधे भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्थानीय डायट स्थित ऑडिटोरियम में लाभार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी के चेक वितरित किए। अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर खरीदने के बाद सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, शारदेन्दु पाठक की धर्मपत्नी सलोनी पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें