उप कृषि निदेशक हरदोई राजेश कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।
आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने के कारण लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक 3 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट हरदोई में आयोजित की जाएगी, जिसमें ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।