हरदोई में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 3 नवंबर को ई-लॉटरी

हरदोई : कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन करने वाले किसानों का चयन अब ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक हरदोई राजेश कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने के कारण लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से किया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक 3 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट हरदोई में आयोजित की जाएगी, जिसमें ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने सभी संबंधित किसानों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है ताकि चयन प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो सके।

भदोही मे धान की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी फसल की उत्पादकता, 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज

हरदोई: सेल्समैन से तीन लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी







