एंटी करप्शन टीम की अचानक दस्तक से तहसील में मची खलबली, शिकायत के बाद बिछाया था जाल
अलीगंज तहसील में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह को कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
टीम की अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खलबली मच गई।