आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह टीम के साथ सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत मक्कू का पुरवा एवं राही क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब की बरामदगी के साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त होने की आशंका वाले लहन को मौके पर नष्ट कराया गया।
इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए।