प्रशासन

देवास में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दो विशेष टीमें गठित; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

Ravi kumre · City News 24

कलेक्टर नेहा मीना के सख्त निर्देश, रोजाना होगी गश्त और औचक जांच; अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रहेगी पैनी नजर देवास।

चंदाना-बिंजाना शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक्शन मोड में आ गया है।

कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग को दो विशेष जांच टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।

पूरी खबर पढ़ें →